SKKPCT
Guru Mahima Shiv Mahima Dev Bhumi Bharat Trust Sansthapak Ashram Prakashan Sampark

Guruji at Narmada arti

नर्मदाष्टकम्

सविन्दुसिन्धु-सुस्खलत्तरंगभंग-रंजितं ,
द्विषत्सुपापजात-जातकारि वारिसंयुतम् ।
कृतान्त-दूतकालभूत-भीतिहारि वर्मदे ,
त्वदीयपाद पंकजं नमामि देवि नर्मदे ।। १ ।।

अपने जल बिन्दुओंसे सिन्धुकी उछलती हुई तरंगोंमें मनोहरता लानेवाले तथा शत्रुओंके भी पाप समूहके विरोधी और कालरूप यमदूतोके भयको हरनेवाले , अतएव सबभॉंति रक्षा करनेवाली-हे देवि नर्मदा ! तुमहारे जलयुत चरण कमलोंको मैं प्रणाम करता हूं ।।११ ।।

त्वदम्बु-लीन-दीन-मीन-दिव्यसम्प्रदायकं,
कलौ मलौध-भारहारि सर्वतीर्थनायकम् ।
सुमत्स्य-कच्छ-नक्र्र-चक्र-चक्रवाक-शर्मदे ।। त्वदीयपाद पंकजं० ।। २ ।।

तुम्हारे जलमें लीन हूए उन दीन हीन मीनोंको अन्यमें स्वर्ग देनेवाले औरे कलियुगकी पापराशिका भार हरनेवाले , समस्त तीर्थोमें अग्रगण्य अत: मच्छ कच्छ आदि जलचरों तथा चकई चकवा आदि नभचर प्राणियोंको सदैव सुख देनेवाली है नर्मदे ! तुम्हारे चरणारविन्दों को मैं प्रणाम करता हूं ।। २ ।।

महागभीर-नीरपूर पापधूत-भूतलं ,
घ्वनत्-समस्त-पातकारि-दारितापदाचलम् ।
जगल्लये महाभये मृकण्डुसूनु-हर्म्यदे ।। त्वदीयपाद पंकज० ।।३।।

महान्,भंयकर संसारके प्रलयकालमें महर्षि मार्कण्डेयको आश्रय प्रदान करनेवाली हे देवि नर्मदे ! अत्यन्त गम्भीर नीरके प्रभावसे पृथ्वी तलके पापों को धोनेवाले समस्त पातक रूप शत्राुओंको ललकारते हुए विपतिरूप पर्वतोंको विदीर्ण करनेवाले तुम्हारे पाद पदमोंको मैं प्रणाम करता हूं ।। ३ ।।

गतं तदैव मे भयं त्वदम्बु वीक्षितं यदा,
मृकण्डसूनु-शौनकासुरारिसेवि सर्वदा ।
पुवर्भवाब्धि-जन्मजं भवाब्धि-दु:खवर्मदे ।। त्वदीयपाद पंकज० ।। ४ ।।

सदैव मार्कण्डेय शौनक आदि मुनियों तथा सुरगणोंसे सेवित जब आपके दिव्य जलका दर्शन दिया , तभी संसारमें बारम्बार जन्म-मरणादिसे होने वाले मेरे सभी भय भाग गये । अतएव भव-सिन्धु के दु:खोंसे बचानेवाली है देवि नर्मदे ! तुम्हारे पाद पद्मों को मैं प्रणाम करता हूं ।। ४ ।।

अलक्ष-लक्ष-किन्नरामरासुरादिपूजितं ,
सुलक्ष नीरतीर-धीरपक्षि-लक्षकूजितम् ।
वशिष्ठशिष्ट-पिप्पलाद-कर्दमादि शर्मदे ।। त्वदीयपाद पंकजं० ।। ५ ।।

महर्षि वशिष्ठ श्रेष्ठ पिप्लाद कर्दम आदि प्रजापतियोंको सुख देनेवाली हे देवि नर्मदे ! अदृश्य लाखों किन्नरों सुरों और नरोंसे पूजित, तथा प्रत्यक्ष तुम्हारे तीरपर बसनेवाले लाखों धीर पक्षियोंकी सुरीली घ्वनिसे गुंजायमान आपके चरणकमलोंको मैं प्रणाम करता हूं ।५ ।।

सनत्कुमार-नाचिकेत कश्यपात्रि-षट्पदै-
र्घृतं स्वकीयमानसेषु नारदादिषट्पदै: ।
रवीनदु-रन्तिदेव-देवराज-कर्म शर्मदे ।। त्वदीयपाद पंकजं० ।। ६ ।।

सूर्य चन्द्र इन्द्र आदि देवताओंको तथा रन्तिदेव जैसे नृपतिको कर्मका निर्देश कर सुख प्रदान करनेवाली हे देवी नर्मदे ! सनत्कुमार नाचिकेत,कश्यप, अत्रिा तथा नारदादि ऋषि-मुनि-गणरूप भ्रमरों द्वारा निज मानसतल में धारण किये गये आपके चरणारविन्दोंको मैं प्रणाम करता हू ।। ६ ।।
अलक्षलक्ष-लक्षपाप-लक्ष-सार-सायुधं ,
ततस्तु जीव-जन्तुतन्तु मुक्तिमुक्तिदायकं ।
विरञ्चि-विष्णु-शंकर-स्वकीयधाम वर्मदे ।। त्वदीयपाद पंकजं० ।। ७ ।।

ब्रहम्मा , विष्णु और महेशको निज निज पद या अपनी निजी शक्ति देने वाली है देवि नर्मदे ! अगणित दृष्ट-अदृष्ट लाखांे पापोंका लक्ष भेद करनेमें अमोघ शष्त्राके समान और तुम्हारे तट पर बसनेवाली छोटी-बडी सभी जीव परन्पराको भोग और मोक्ष देनेवाले तुम्हारे पादपकुजोंको मैं प्रणाम करता हू ।। ७ ।।

अहो%मृतं स्वनं श्रुतं महेशकेशजातटे ,
किरात सूत-वाडवेषु पण्डिते शठे नटे ।
दुरन्त-पाप-ताप-हारि-सर्वजन्तु-शर्मदे ।। त्वदीयपाद पंकजं० ।। ८ ।।

हम लोगोंने शिवजीकी जटाओंसे प्रकट हुई रेवाके किनारे भील भाट ब्राहम्ण विद्वान और धूर्त नटोंके बीच घोर पाप ताप हरने वाला अहह ! अमृतमय यशोगान सुना , अत: प्राणी मात्राको सुख देने वाली हे देवि नर्मदे ! तुम्हारे चरण कमलोंको मैं प्रणाम करता हूं ।। ८ ।।

इदन्तु नर्मदाष्टकं त्रिकालमेव ये सदा
पठन्ति ते निरन्तरं न यान्ति दुर्गति कदा ।
सुलभ्य देहदुर्लभं महेशधाम गौरवं
पुनर्भवा नरा न वै विलोकयन्ति रौरवम् ।। ९ ।।

निस्सन्देह जो मनुष्य इस नर्मदाष्टक कर तीनों समय सदैव पाठ करते हैं , वे कभी भी दुर्गतिको प्राप्त नही होते अर्थात पुर्नजन्म से रहित हुए रौरव नरक नही देखते । किन्तु अन्य प्राणियोंको दुर्लभ देह भी उन्हे सुलभ होकर शिवलोकका गौरव प्राप्त होता है ।। ९ ।।

वेबसाईट लिंक - पृष्ठ सूची
मुख्य पृष्ठ
गुरुमहिमा
संस्थापक
ट्रस्ट की सेवाऐं
अन्य विकास कार्य
विमलेश्वर महादेव आश्रम
शिवपूजा मे महिला
शिवपूजा की महिमा
शिव ही सत्य है।
शिवलिंग पूजा
शिवावतार
शिव पूजा मे ध्यान रहे
शिवपुराण
यमहास तीर्थ
नर्मदास्टक- हिन्दी
नर्मदास्टकम
सुखी जीवन
दु:ख क्यों?
देवभूमि भारत
शिव सेवक
प्रकाशन
संपर्क
लिंक पृष्ठ - साईट मेप
# Home # Site Map #
Site powered by NGOs India